Friday, 26 June 2020

Dams of India

#सरदार सरोवर बांध:
  : सरदार सरोवर बांध गुजरात के नवगाम के पास नर्मदा नदी पर बना एक गुरुत्व बांध है। यह बांध चार राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में पानी तथा बिजली की आपूर्ति करते है।
यह सरदार वल्लभ भाई पटेल की महत्त्वाकांक्षी परियोजना थी जिसकी संकल्पना को वर्ष 1960 के आसपास जवाहरलाल नेहरू द्वारा मूर्त रूप देने का प्रयास किया, लेकिन इस परियोजना हेतु कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका।
वर्ष 1980 के आसपास विश्व बैंक की सहायता से इस परियोजना पर ज़मीनी कार्यवाही प्रारंभ की गई।
नर्मदा नदी दक्षिण-पश्चिम मालवा पठार के बाद एक लंबे गार्ज का निर्माण करती है। इस गार्ज का विस्तार गुजरात तक है जहाँ सरदार सरोवर बांध का निर्माण किया गया है।
बांध के लिये भूमि अधिग्रहण के बाद लोगों के विस्थापन की चिंता को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन की भी शुरुआत हुईl
***************
सरदार सरोवर बांध का महत्त्व:
बांध से निकली गई नर्मदा नहर के माध्यम से गुजरात के सूखा प्रभावित क्षेत्रों को सिंचाई और पेयजल हेतु पानी की की आपूर्ति की जाती है।
राजस्थान के बाड़मेर और जालौर के शुष्क क्षेत्रों में भी सिंचाई और पेयजल के लिये नर्मदा नहर से पानी की आपूर्ति की जाती है।
इस बांध के निर्माण से भरूच आदि ज़िलों में बाढ़ की स्थिति में भी सुधार हुआ है।
गुजरात सरकार ने नहर के ऊपर सौर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा उत्पन्न करने की योजना की घोषणा की है।
**************

वर्तमान परिदृश्य:
सरदार सरोवर परियोजना में रिवर बेड पावर हाउस ( 1,200 MW ) और कैनाल हेड पावर हाउस ( 250 MW ) नामक दो पावर हाउस शामिल हैं। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात को क्रमशः 57:27:16 के अनुपात में बिजली साझा की जाती है।
रिवर बेड पावर हाउस वर्ष 2017 से ही पानी की कमी के कारण बंद है, इस जलाशय की ऊँचाई 138.63 मीटर है।

DAMS OF INDIA

हीराकुंड बाँध
महानदी पर निर्मित एक बाँध

#हीराकुंड बाँध ओडीसा में महानदी पर निर्मित एक बाँध है। 
√यह सम्बलपुर से 15 किमी दूर है। इस बाँध के पीछे विशाल जलाशय है।
√ यह परियोजना भारत में शुरू की गयी कुछ आरम्भिक परियोजनाओं में से एक है।
√ 1957 में महानदी पर निर्मित यह बाँध संसार के सबसे लंबे बांधों में से एक है। इसकी कुल लम्बाई 25.8 किमी० है। बाईं ओर लामडूंगरी पहाड़ी से लेकर 4.8 किमी० दूर चंदीली पहाड़ी तक मुख्य बाँध है। इसके दोनों तरफ दो अवलोकन मीनार हैं ;गाँधी मीनार व नेहरू मीनार। इसके जलाशय की तट रेखा 639 किमी० लम्बी है। 
√इस बाँध को बनाने में इस्तेमाल हुए मृदा , कंक्रीट व अन्य सामग्री से कश्मीर से कन्याकुमारी तथा अमृतसर से डिब्रूगढ़ तक करीब आठ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा सकती थी। 
√हीराकुण्ड की झील एशिया की सबसे बड़ी मानवनिर्मित झील है। इस बांध की लंबाई 4801मीटर ह जिसमे 810 करोड़ घन मीटर जल संचित होता ह इसका उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण एवं विद्युत उत्पादन करना है। यह बांध विश्व का सबसे बड़ा बांध है। हीराकुंड परियोजना पर हीराकुंड के अलावा दो और बांध उपस्थिति है।

Wednesday, 17 June 2020

भारत की झीलें

भारत की झीलें

1.देबर झील (Debra Lake):

राजस्थान के उदयपुर स्थित खारे जल की झील, नमक उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है । यह भारत की ‘सबसे बड़ी कृत्रिम झील’ है । 17वीं शताब्दी में उदयपुर के राजा ने इसे निर्मित कराया था ।

2.वेंबनाद झील (Vembanad Lake):

केरल तट पर स्थित खारे जल की लैगून झील है । इसी झील में ‘वेलिंगटन द्वीप’ है जहाँ पर राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिताएँ होती हैं । भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A वेलिंगटन द्वीप पर ही है ।

3.उत्‍तराखण्‍ड राज्‍य में (In The State of Uttarakhand)
मालाताल (Malatal Lake)
देवताल (Devtal Lake)
सातताल (Satatal Lake)
नैनीताल (Nainital Lake)
राकसताल (Rakastal Lake)
खुरपाताल (Khurpatal Lake)
नौकुचिया ताल (Naukuchiya Tal Lake)
*********************************

4.जम्मु-कशमीर केंद्र शासित प्रदेश
शेषनाग (Sheshnag Lake)
बैरीनाग (Bairinag Lake)
अनंतनाग (Anantnag Lake)
नागिन (Nagin Lake)
वूलर (Wooler Lake)
मानस बल (Manas Bal Lake)
डल (Dal Lake)
*************************

5.राजस्‍थान राज्‍य में (In The State of Rajasthan)
राजसमंद (Rajasamand Lake)
जयसमंद (Jaisamand Lake)
लुबकरनसर (Lunan Sansar Lake)
डीडवाना (Deedwana Lake)
फलेहसागर (Falehsagar Lake)
पिछौला (Pichola Lake)
सांभर (Sambhar Lake)
************************

Saturday, 13 June 2020

8th Schedule

*भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाएं*

1. असमिया
2. उड़िया
3. हिंदी
4. कन्नड़
5. कश्मीरी
6. कोंकणी
7. गुजराती
8. डोगरी
9. तमिल
10. तेलुगू
11. नेपाली
12. पंजाबी
13. बांग्ला
14. बोड़ो
15. मणिपुरी
16. मराठी
17. मलयालम
18. मैथिली
19. संथाली
20. संस्कृत
21. सिंधी
22. उर्दु

Friday, 12 June 2020

NCERT ENGLISH CLASS 8

https://youtu.be/sDKXihkClFY

भारत की झीलें भारत की झीलें

भारत की झीलें भाग 2 
◆#सांभर झील 
√यह है जयपुर शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर पश्चिम की ओर स्थित है |
√यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है |
√सांभर झील को रामसर सूची में अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में शामिल किया गया है |
√हजारों साइबेरियाई पक्षी जाड़े के मौसम में इस झील में आते हैं|
√ इस झील में 1000 वर्ष पहले से ही नमक का उत्पादन होता आया है|
**********
***#तवा जलाशय 
√होशंगाबाद जिले मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर स्थित इस जलाशय का निर्माण तवा नदी पर बांध के कारण हुआ|
√ यह झील सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान तथा बोरी वन्य जीवन अभयारण्य की पश्चिमी सीमा का निर्माण करती है।
************
#वीरानम झील
√ यह है तमिलनाडु के कुडुलौर जिले में स्थित है ।
√यह चेन्नई से लगभग 235 किलोमीटर दूर है। 
√यह उन जलाशयों में से एक है जिससे चेन्नई शहर की जलापूर्ति की जाती है
*********
#वूलर झील
√ सोपुर तथा  बांदीपुर के मध्य कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित यह भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है ।
√ इस झील की उत्पत्ति अभिनूतन( प्लाइस्टोसीन युग )के दौरान विवर्तनिक क्रियाओं के कारण हुई है |
√मौसम के अनुसार इस झील का आकार बढ़ता घटता है| √यह झील झेलम नदी से जल ग्रहण करती है तथा एक प्राकृतिक जलाश्य के रूप में काम करती है ।
√तुलबुल परियोजना _ संचालन बांध तथा नियंत्रण संरचना वूलर झील के मुहाने पर है

#लोनार झील 
√महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है। 
√इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था। 
√स्मिथसोनियन संस्था, संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण, सागर विश्वविद्यालय और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने इस स्थल का व्यापक अध्ययन किया है।

Thursday, 11 June 2020

Lakes of India

भारत की प्रमुख झीलें (भाग 1)
1.अष्टमुदी झील :
√√ यह केरल के कोलम जिले में एक लैगून झील है इसकी आठ भुजाएं हैं यह रामसर समझौते के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में दर्ज है । 2.भीमताल :
√√उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भीमताल नगर के निकट स्थित यह एक रमणीय झील है । नैनीताल की अधिक प्रसिद्धि के कारण प्राचीन भीमताल शहर का महत्व है ।
 3.भोज आर्द्रभूमि 
√√भोपाल मध्य प्रदेश में स्थित ऊपरी झील तथा निचली जी झील ।
4.चिल्का झील 
√√उड़ीसा राज्य में स्थित यही खारे पानी की झील है | भारत में यह सबसे बड़ी तटीय झील है यह झील महानदी द्वारा अवसाद भरने की क्रिया से निर्मित हुई है |
5.कोलेरू झील 
√√आंध्र प्रदेश में स्थित यह भारत में मीठे पानी की  बड़ी झीलों में से एक है | यह कृष्णा तथा गोदावरी जिले में कृष्णा तथा गोदावरी नदियों की डेल्टा उनके बीच स्थित है | यह जी इन दोनों नदियों के लिए एक प्राकृतिक बाढ़ संतुलन जलाशय का काम करती है 1999 में इसको एक वन्य जीवन विहार के रूप में अधिसूचित किया गया था | 6.लोकटक झील (मणिपुर)
√√यह उत्तर पूर्वी भारत में मीठे पानी की बड़ी झील है ।यह झील विश्व में तैरती द्वीपीय झील के रूप में प्रसिद्ध है। क्योंकि इसमें तैरती हुई फुम्डिज तैरते हुए भी होते हैं। 1990 में रामसर समझौते के तहत यह अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि मानी गई है।
7. पुलिकट झील 
√√यह कोरोमंडल तट पर दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है |यह आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है | श्रीहरिकोटा का परिध द्वीप इस झील को बंगाल की खाड़ी अलग करता है।
8. पुष्कर झील 
√√अजमेर जिले में स्थित यह कृत्रिम झील है |इस झील का निर्माण 12 वीं सदी में जब हुआ जब लूनी नदी के नदी शीर्ष पर एक बांध बनाया गया| नवंबर के महीने में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनेक तीर्थ यात्री इस झील में पवित्र स्नान के लिए आती हैं |

Dams of India

#सरदार सरोवर बांध:   : सरदार सरोवर बांध गुजरात के नवगाम के पास नर्मदा नदी पर बना एक गुरुत्व बांध है। यह बांध चार राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश...